फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता जगदंबा के दर्शन में जुटे श्रद्धालु, पंडालों व मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बिस्कोहर के गौरा बड़हरी गांव में सजा मां दुर्गा का पंडाल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
माता जगदंबा के दर्शन में जुटे श्रद्धालु, पंडालों व मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

बिस्कोहर। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर सोमवार को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही बिस्कोहर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों के मंदिरों व पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्रि व्रतियों ने देवी की आराधना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की। श्रद्धालु माता की भक्ति में सराबोर दिखे। सुबह महिलाओं ने पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष फल फूल, नैवेद्य, वस्त्र आदि चढ़ाकर पुरानी परंपरा के अनुसार गोद भरा। पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के शिव चरण पोखरा, बाबू पोखरा, दक्षिण डीह, बस अड्डा, मझौवा, डेगहर, देवीपुर, सिकरा बुजुर्ग, फूलपुर राजा, मधवापुर, भलुईया, सिकौथा, हरिबंधनपुर के साथ बड़हरा विशुनपुर, गौरा बड़हरी, खरीकवा, बुड्ढी खास आदि गांवों में स्थापित पंडालों में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग अपने परिवार व बच्चों के साथ बारी-बारी से पूजा पंडालों में मां की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद ले रहे हैं। नवरात्रि की अष्टमी का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। इन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वे अक्षय सुहाग प्रदान करने वाली देवी हैं। उनकी पूजा से विवाहित महिलाओं का मनोरथ पूर्ण होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें