तीन दिन में सौंपे अपनी कार्ययोजना
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई। डीएम ने ने कहा कि महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए गठित की गई समितियां अपनी कार्ययोजना बनाकर तीन के अंदर उपलब्ध कराएं।
डीएम ने प्रभारी अधिकारी परिवहन को निर्देश दिया कि कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रम को देखने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सहूलियत को देखते हुए बसों के संचालन के लिए व्यवस्था और स्थल का चयन कर लिया जाए। प्रतिदिन कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रमों के समापन के बाद तहसील और विकास खंडवार रूट चार्ट एक घंटे के अंतराल पर बसों का संचालन कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा 15 से 21 दिसंबर 2019 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, प्रदर्शनी स्टाल और विभागीय प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण, तारामंडल, हॉट एयर बैलून, झूला मेला, फूड जोन, शिल्प जोन, कामर्शियल जोन व अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एडीएम सीताराम गुप्ता, डीएफओ आकाश दीप बधावन, सीएमओ डॉ. सीमा राय, एसडीएम नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, पीडी सन्त कुमार, डीडीओ राजेंद्र प्रसाद, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य, बीएसए डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, डीएसओ बृजेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम चन्द्र आदि मौजूद रहे।