फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mon, 05 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में सोमवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, बूथ व सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी पर्यवेक्षक पीएन चौहान ने कहा कि सपा सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करती है। सपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे किए थे उसे पूरा किया। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के हर तबके का विकास किया गया। कार्यकर्ता, पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता, बूथ व सेक्टर प्रभारी गांव के चौराहों व नुक्कड़ों पर सरकार की उपलब्धियां बताना शुरू कर दें तो आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि सपा सरकार ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग का विकास किया। सरकार की लोकप्रियता देख विपक्षी तमाम साजिश कर रहे हैं, इससे सबको सतर्क रहने की जरूरत है। कपिलवस्तु विधायक विजय पासवान ने कहा कि उनके विधानसभा  क्षेत्र में हुए विकास कार्य, सपा सरकार की उपलब्धियों का बयां कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 अखिलेश यादव की सरकार में  छह सौ से ज्यादा गांवों का विद्युतीकरण हुआ, सात बड़े पुलों का निर्माण हुआ और 506 असहाय लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई। 
सम्मेलन को राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी व इंद्रासना त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, अफसर रिजवी व अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। इस दौरान चंद्रजीत जायसवाल, चंद्रमणि यादव, आशीष अग्रहरि, अंबिकेश श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, राधेश्याम वर्मा, सतीश चौधरी, दिलीप पांडेय, सत्यानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें