डुमरियागंज। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत मिलने पर रविवार को डुमरियागंज में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का इजहार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की तीन राज्यों में शानदार जीत पर पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान अजय पांडेय, रमेश पांडेय, राम प्रकाश जायसवाल, मानवेंद्र मिश्र, दिनेश सिंह, राम आशीष पाठक आदि मौजूद रहे।
नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत मिलने पर खुशी का इजहार किया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर जीत की खुशी में पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष भारतभारी चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, दीपू सिंह, अमरेंद्र त्रिपाठी, पप्पू श्रीवास्तव, संजय मिश्र, बब्लू पांडेय, राजन अग्रहरि, बब्बू पाठक आदि मौजूद रहे।