बांसी। बार भवन बांसी में भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. चंद्र शेखर त्रिपाठी ने माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
डॉ. चंद्र शेखर विशिष्ट अतिथि कवि ज्ञानेंद्र दिवेदी दीपक ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को अधिवक्ता भूषण पांडेय, अशोक पांडेय, विनोद सिंह, संध्या श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, रमेशचंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बालकेश्वर नाथ त्रिपाठी व संचालन ईश्वर चंद दूबे ने किया। इस अवसर पर छोटेलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद राय, शेषदत्त पांडेय, अनूप अग्रहरि, उमेश त्रिपाठी, रत्नेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद