डुमरियागंज में आधार नंबर एकत्र करते बीएलओ। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मतदेय स्थलों पर आधार पंजीकरण का कार्य शुरू
- पीपुल्स इंटर कॉलेज में आठ मतदेय स्थलों पर मतदाताओं का हुआ आधार पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के तहत एक अगस्त से वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य शुरु कर दिया गया है। अभियान के तहत रविवार को कई मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाताओं का आधार कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण किया गया।
पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज में रविवार को बीएलओ ने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का काम किया। सुपरवाइजर देवेंद्र राठौर ने बताया कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
अभियान में कई मतदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया। बताया कि अगर किसी का आधार नंबर उपलब्ध नहीं होता है तो उनका नाम नहीं कटेगा।
एसडीएम विकास कश्यप ने बताया कि वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निदान किया जा सकता है।