फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर निकायों की कार्य समीक्षा बैठक, स्वच्छता और विकास कार्यों पर विशेष जोर

Tue, 10 Mar 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित सिद्धार्थ मीटिंग हॉल में नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नियमित रूप से कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रों में कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए।
उन्होंने नगर निकायों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, वाटर एटीएम, जल निकासी व्यवस्था तथा पार्कों के रख-रखाव की स्थिति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए और जहां वाटर एटीएम बंद हैं, उन्हें जल्द चालू कराया जाए। साथ ही जिन वार्डों में वाटर एटीएम नहीं लगे हैं, वहां उनकी स्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में समुचित जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों के अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें