फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालानमक के परंपरागत बीज पर करें काम : डॉ. संजय सिंह

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में कालानमक फसल का निरीक्षण करते कृषि महानिदेशक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कालानमक के परंपरागत बीज पर करें काम : डॉ. संजय सिंह
विज्ञापन

भनवापुर। कालानमक की अच्छी प्रजाति के लिए परंपरागत बीज पर वैज्ञानिक काम करें। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में बुधवार को निरीक्षण व समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने ये बातें कहीं। केंद्र पर चल रही कालानमक परियोजना एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत स्थापित मछली पालन, मुर्गी पालन इकाई व बतख पालन तथा कृषि यंत्र शेड आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्र पर उपस्थित प्रगतिशील किसानों से आय दोगुनी करने बागवानी आदि पर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा बैठक के दौरान वैज्ञानिकों से कहा कि जिले के कालानमक की मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। इसको देखते हुए अच्छी प्रजाति के लिए परंपरागत (ट्रेडिशनल) बीज पर काम करने की जरूरत है। इस दौरान डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सर्वजीत कुमार, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. एसएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें