फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा सप्ताह के तहत अमृत सरोवर की सफाई

विज्ञापन
इटवा में पोखरे की खुदाई करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सेवा सप्ताह के तहत अमृत सरोवर की सफाई
विज्ञापन

डुमरियागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर और पिरेला सुल्तान स्थित आदर्श अमृत सरोवर जलाशय की सफाई की गई।
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर पर भारतभारी भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रम दान किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी और के सीएम योगी सरकार अमृत सरोवर बनवाकर जल संरक्षण का जो कार्य किया है, उससे आने वाले समय में जलसंकट से निपटने में आसानी होगी। सरोवर की समय-समय पर सफाई हो बेहतर रख-रखाव किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला विस्तारक माधवेंद्र मिश्र, संयोजक बृजेश शुक्ल, राजेश श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, गोविंद पांडेय, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज मंडल के पिरेला सुल्तान मे अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा भवानीगंज मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, मंडल महामंत्री उमाशंकर, मकेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुहेलवा गांव में भाजपाइयों ने किया श्रमदान
इटवा। सेवा पखवाड़ा में भाजपा नेता विकास जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विकास सुहेलवा गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत हो रही पोखरे की खुदाई में श्रमदान किया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पोखरे की खुदाई की। इस दौरान भाजपा नेता दीप नारायण तिवारी, कृष्णा मिश्रा प्रदीप कसौधन, रामजी मौर्य, साहब अली, मस्तराम यादव, राहुल चौहान, शिव कुमार, शिवा विश्वकर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें