फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम अधूरा, भुगतान पूरा करने वाले सचिव पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
काम अधूरा, भुगतान पूरा करने वाले सचिव पर मुकदमा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। काम पूरा किए बिना धन निकाल लेने के आरोपी व निलंबित ग्राम पंचायत सचिव पर शुक्रवार की रात कठेला समय माता थाने में गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले डीपीआरओ के निरीक्षण में अनियमितता की बात सामने आने के बाद ही सचिव को निलंबित कर दिया गया था। केस दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
खुनियांव ब्लॉक मेें तैनात सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कठेला थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि 26 मई को डीपीआरओ ने मैनिहवा गांव का निरीक्षण किया था। जांच में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण पाया गया, जबकि उसके निर्माण के लिए 4.8 लाख रुपये जारी हुए थे। उसके सापेक्ष 4.9 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सचिव सैफुल्लाह को निलंबित करते हुए केस दर्ज कराने आदेश हुआ था। सहायक विकास अधिकारी से मिली तहरीर के आधार पर कठेला समय माता थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी सचिव पर काम कराए बिना सरकारी धन का गबन करने के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सचिव की ओर से बिना निर्माण कराए सामुदायिक शौचालय की धनराशि निकाली गई, जो अपराध की श्रेणी में आता है। सहायक विकास अधिकारी की तहरीर पर कठेला समय माता थाना में सचिव सैफुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अनियमितता करने वालों पर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
- आदर्श, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें