फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खो-खो के फाइनल में पहुंची सिद्धार्थनगर और कुशीनगर की महिला टीम

Sat, 07 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित जोन स्तरीय एथलेटिक्स खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस के ग्राउंड में आयोजित पुलिस की जोन स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो व साइकिलिंग प्रतियोगिता में तीसरे दिन शुक्रवार को खो-खो के महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर और कुशीनगर की टीम ने फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


तीसरे दिन बहराइच, देवरिया व गोंडा ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। 10 किलोमीटर की दौड़ में दिनेश सिंह गोंडा ने प्रथम, प्रसाद बहराइच ने द्वितीय, प्रदीप पांडेय देवरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं महिला वर्ग के पांच किमी दौड़ में सुष्मा रावत सिद्धार्थनगर ने प्रथम, अंजली पांडेय व नीतू मिश्रा देवरिया ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में दिनेश सिंह गोंडा ने प्रथम, मेराज अहमद संतकबीर नगर ने द्वितीय, प्रभात कन्नौजिया देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में अंजू वर्मा व शिप्रा सिंह सिद्धार्थनगर ने प्रथम व द्वितीय, मीना देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अवनीष यादव देवरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में संगीता निषाद सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन







खो खो में महिला टीम ने पक्का किया पदक



खो खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मेजबान टीम ने शुक्रवार को फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया, कुशीनगर ने भी खिताबी दौर में पहुंच गई है। दोनों टीम के बीच शनिवार को खिताबी मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैच देवरिया व बहराइच के बीच में खेला गया जिसमें देवरिया ने बाजी मारकर फाइनल में जगह बना लिया। वही दूसरा मैच गोरखपुर व श्रावस्ती के बीच खेला गया। गोरखपुर को हराकर श्रावस्ती ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें