फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में डूबने से युवक की मौत

Sat, 07 Oct 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी मोहम्मद समीर (18) पुत्र मोहम्मद सहवान का शुक्रवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मो. समीर गांव के बगल से बहने वाली कूड़ा नदी के पास किसी कार्यवश गया था, पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद लोग तत्काल युवक को निकालने की कोशिश में जुट गए। मो. समीर को नदी से बाहर निकाल एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी उसका बाजार ले गए। यहां चिकित्सक डाॅ. संतोष कुमार द्विवेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि युवक की मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें