फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिलाई कढ़ाई सीखकर महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

Tue, 05 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ में एक संस्था की ओर से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र पर गांव की महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण कराकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है, वह सराहनीय है। इससे ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई सीख कर अपने आप को स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगा। नंदलाल सोनी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार महिलाएं एवं बालिकाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण कराकर रोजगार की तरफ अग्रसर कराना है।
आशुतोष सिंह ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा में 10 केंद्र संचालित किए जाएंगे। इस दौरान महिला ट्रेनर रुबी श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, पवन यादव, राजमन चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें