सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइंस से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05, द्वितीय चरण) का शुभारंभ हो गया। शनिवार को जिले के सभी थानों में जागरुकता कार्यक्रम शुरु हुआ। इसमें सदर, कपिलवस्तु, जोगिया, मिश्रौलिया, खेसरहा, इटवा सहित अन्य थानों की पुलिस की ओर से गांव और कस्बों में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। जनपद के थानों की मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत गांवों, विद्यालय में चौपाल लगाकर महिलाओं,बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए शासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया कराया। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।