फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए

Tue, 28 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के देवरा बाजार गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने जनचौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों और महिला हित में संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को अपराध के प्रति सजग बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने जागरूक किया। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
टीम ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए पुलिस आपातकालीन सेवा-112, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, एंबुलेंस सेवा-108, स्वास्थ्य सेवा-102 और अग्निशमन सेवा-101 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित कई प्रकार के अपराध और उसके लिए बने कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें