फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाएं विरोध में उतरीं तो पीछे हटी प्रशासन की जेसीबी

Sun, 15 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुडिली गांव मे जमीन से कब्जा हटाने गई राज्य से टीम से हुई नोक झोक।
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

रास्ते में बनी दीवार को ढहाने गई टीम को करना पड़ा विरोध का सामना

लोटन कोतवाली क्षेत्र के मुड़िली गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मुड़िली गांव के मुख्य मार्ग पर खड़ी दीवार को गिराने गई प्रशासन की जेसीबी महिलाओं के विरोध के बाद पीछे हट गई। कब्जा करने वालों और नायब तहसीलदार के बीच तीखी बहस भी हुई। लगभग एक घंटे तक गहमा-गहमी रही। गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुरुष के बजाये महिलाओं के विरोध करने और अंधेरा होने के कारण प्रशासन और पुलिस टीम को बगैर कार्रवाई के लौटना पड़ा।

क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िली के पूर्व प्रतिनिधि व वादी शशिकांत पांडेय के मुताबिक, 200 वर्ष पुराना मंदिर है। गांव के आठ लोगों ने मुख्य रास्ते को पुलिस के मना करने के बाद भी रात में दीवार खड़ी कर ली थी। इससे गांव के लोगों का रास्ता बंद हो गया है। इसको लेकर गांव में आक्रोश उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

मंदिर के अस्तित्व व ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उपजिलाधिकारी व स्थानीय थाने में इस आशय के साथ प्रार्थनापत्र दिया कि रास्ते से दीवार हटा ली जाए। ताकि लोगों के आने-जाने व मंदिर में पूजा-पाठ करने में परेशानी न हो।
मामले को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार शाम को राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में फोर्स के साथ मुड़िली गांव पहुंची। रास्ते से दीवार हटाने की कोशिश होने लगी। लेकिन कब्जा करने वाले दो लोगों ने घर की महिलाओं को आगे कर विवाद उत्पन्न कर दिया।
ये लोग नायब तहसीलदार से तीखी नोकझोंक करने लगे। जैसे ही टीम कार्रवाई के लिए आगे बढ़ती थी, महिलाएं चिल्लाना शुरू कर देती थीं। यह करते-करते एक घंटा बीत गया और अंधेरा छाने लगा। नायब तहसीलदार के साथ एसओ लोटन यशवंत सिंह ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में विवश होकर प्रशासन पीछे हटा और जेसीबी लेकर बगैर कार्रवाई के लौटना पड़ा।



मंदिर का मार्ग होने के कारण गांव में टकराव की स्थिति

ग्रामीणों के मुताबिक, लगभग 200 वर्ष पुराना मंदिर गांव के लोगों की आस्था का केंद्र है। गांव के लोग मंदिर में नियमित पूजा-पाठ करने जाते थे। आसानी से मंदिर से तक वाहन से भी चले जाते थे। लेकिन रास्ते में दीवार खड़ी हो जाने के कारण उधर से जाने में दिक्कत होती है। दीवार से जरा सा भी वाहन सटा तो विवाद होना तय है। जैसा कि पहले से होता चला आ रहा है। दीवार तोड़ी जाए, इसके समर्थन में गांव के अधिकांश लोग थे। दबी जुबान यह कर रहे थे कि कब्जा हटना बहुत ही आवश्यक है।
विज्ञापन




बोले अधिकारी

सड़क में दीवार खड़ी करके आमजन का रास्ता रोका जा रहा है। इस मामले की शिकायत आई थी। जांच में पाया गया कि सड़क पर कब्जा हुआ है। टीम कब्जा हटाने गई थी, लेकिन कब्जा करने वालों ने महिलाओं को आगे करके काम में बाधा डालने की कोशिश की। टीम बिना कार्रवाई के लौट आई है। जल्द ही कब्जा हटवा दिया जाएगा।

- देवेंद्र मणि त्रिपाठी, तहसीलदार नौगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें