फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता महिला का शव मिला
विज्ञापन

- उसका थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव का मामला
- चार माह पहले ही हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के इमिलिहा गांव से शुक्रवार रात मेराज (20) लापता हो गई थी। रविवार को चित्तापुर के पास कूड़ा नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मेराज बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई थी। परिजनों को जब पता चला तो वह उसकी खोजबीन में लग गए। शनिवार को मेराज के पिता मकबूल ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कूड़ा नदी में मेराज की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चित्तापुर गांव के किसान पशुओं के साथ नदी के किनारे गए थे, तभी उन्हें नदी में उतराती हुई लाश दिखाई दी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लाश की पहचान मेराज के रूप में हुई। चार माह पूर्व ही मेराज की शादी गांव के नूरुद्दीन के साथ हुई थी। नुरुद्दीन खाड़ी देश में नौकरी करता है।
इस संबंध में एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें