तुलसियापुर। बढ़नी नगर के पचपेड़वा तिराहे पर मंगलवार को दुधवनिया गांव के ग्रामीणों की ओर से बोलेरो सहित सौंपी गई पांच महिलाओं सहित छह आरोपियों का पुलिस ने चलाना कर न्यायालय भेज दिया है। 25 मई को एक महिला से छिनैती की कोशिश में उसने गाड़ी का नंबर पहचान लिया था। देखने के बाद ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद सभी पकड़ी गईं। पुलिस ने चोरी की योजना बनाने के मामले में कार्रवाई की है। इनके कब्जे से तमंचा भी मिला है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बढ़नी के पचपेड़वा तिराहे पर अचानक हलचल मच गई, जब दुधवनिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एक बोलेरो का पीछा करके उसे रोक लिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहन में सवार पांच महिलाएं और एक युवक गांव-गांव घूमकर महिलाओं को निशाना बनाते हैं और पायल, चेन और अन्य आभूषण लेकर चंपत हो जाते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सहित आरोपियों को थाने लेकर आई। महिलाएं जिस गाड़ी पर सवार थी, उससे क्षेत्र में 25 मई को एक महिला से चेन छीनने की कोशिश हुई थी। महिला ने गाड़ी को देखा और लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह महिलाएं घूमघूम मांगने का काम करती हैं। इसी बहाने महिलाओं को टारगेट करती हैं। फिलहाल अभी तक जनपद में इनकी ओर से किसी प्रकार की वारदात को करने की बात सामने नहीं थी। पुलिस ने चोरी की योजना बनाने के मामले में कार्रवाई की है। इनके कब्जे से तमंचा भी मिला है।
इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तलाशी के दौरान एक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को चोरी की योजना बनाने और अवैध हथियार रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।