बांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना के रतनसेन डिग्री काॅलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. प्रवेश दुबे ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारियां जाग जाए तो युग स्वयं ही बदल जाएगा।
रानी लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि नारी ही किसी भी देश की प्रगति का आधार है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शारदा शर्मा, द्वितीय स्थान श्रद्धा और नाजनीन तीसरे स्थान पर रहीं। अंत में स्वामी विवेकानंद इकाई और रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुभीर सिंह, सुष्मिता श्रीवास्तव, डाॅ. प्रवेश दुबे, सौरभ प्रताप सिंह, नंद कुमार दुबे, ध्रुवपति यादव सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक और सेविकाएं उपस्थित रही।