फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैंक ऋण की वसूली में कुर्क हुई महिला की भूमि

Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। बैंक ऋण की बकाया राशि की वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने एक महिला बकाएदार की भूमि कुर्क कर दी। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ऋण बकाए के मामले में की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के धौरहरा मय प्रसादी खात गांव निवासी शकुंतला के नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा धोबहा का 2 लाख 50 हजार 550 रुपये बकाया है। ऋण की वसूली के लिए राजस्व विभाग की ओर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई। नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम के आदेश के क्रम में ग्राम धौरहरा मय प्रसादी खात स्थित एक गाटा के बाकीदार के संपूर्ण अंश को कुर्क कर लिया गया है। यह कार्रवाई भूमि व अन्य अचल संपत्तियों की जब्ती संबंधी प्रावधानों के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति के हस्तांतरण, बिक्री, दान या किसी अन्य प्रकार से उस पर प्रभार सृजित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मणि, हरेंद्र कुमार, शिवसागर, राकेश कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें