फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Fri, 15 Mar 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरहीताल गांव में बृहस्पतिवार शाम एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के सुरहीताल गांव निवासी शंभू यादव की पत्नी उर्मिला देवी (42) पत्नी बृहस्पतिवार को दोपहर के समय गांव से अकेले दवा करने पेड़ारी चौराहे पर जा रही थी। गांव से कुछ दूर सड़क पर वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल में उपचार के पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के देर शाम वापस होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। उर्मिला का भाई राजेंद्र यादव ने मारने से मौत होने का आरोप लगाया। हालांकि उसने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा रविन्द्र सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें