फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला की संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 12 Jun 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के बगहा गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बगहा गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। टिन शेड में लगी पाइप से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदुआपुर का टोला बगहा गांव में गुड़िया (28) की टिन शेड के कमरे में लोहे की पाइप में दुपट्टा के फंदा से लटका शव मिला है। मौके पर पति सुदामा नहीं था, वह कुछ दिनों से सूरत शहर में मजदूरी करने गया था। सुदामा चार साल से अपने परिजनों से अलग रहता था। पत्नी गुड़िया परिजनों की देखरेख में घर पर अकेली रहती थी। मृतका का मायका थाना क्षेत्र के बदुरगहना गांव में है। नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उससे एक लड़की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे सुदामा का फोन घर के नंबर पर आया तो पूछा कि गुड़िया फोन नहीं उठा रही है उससे बात करा दो। घर के लोगों ने कमरे के बाहर से उसे बुलाया, जब वह नहीं सुनी तो जंगले के रास्ते देखा तो वह फंदा लगा कर लटकी हुई थी। परिजनों ने मायका वालों को इसकी जानकारी दी। सुबह सूचना पर पहुंची खेसरहा पुलिस व सीओ बांसी ने जांच पड़ताल में जुटी। पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा की अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें