शोहरतगढ़। तहसील से मंगलवार को पैदल जा रही महिला को भारतीय स्टेट बैंक के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।
लोगों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों उसकी हालत गम्भीर होने पर जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बालमती शर्मा (45) दिनेश शर्मा निवासी नीबी दोहनी मंगलवार को तहसील में किसी कार्य से आई थी। दोपहर बाद वह तहसील से नीबी दोहनी घर जा रही थी। जैसे ही शोहरतगढ़ से बढ़नी मार्ग पर शोहरतगढ़ कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंची थी, तभी एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी, जिससे बालमती शर्मा सड़क पर गिर गई, और गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
स्थानीय लोगों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद