फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आमने-सामने की बाइक टक्कर में गई जान
विज्ञापन


महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के लखिमा थरुआ गांव निवासी मीरा शुक्ला पति के साथ बाइक से महराजगंज की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनके बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मीरा शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें