फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजीपी की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबर से मांग रहे रुपये

Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस महानिदेशक के नाम से भी फर्जीवाड़ा करने से नहीं डर रहे हैं। जालसाज व्हाट्सएप की डीपी में डीजीपी की तस्वीर लगाकर लोगों से रुपये की डिमांड कर रहे हैं। कुछ ऐसे मामले सामने के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि डीजीपी के नाम से व्हाट्सएप कॉल करके कोई रुपये या किसी अन्य तरह की डिमांड करे तो तत्काल इसकी सूचना दें ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबरों से अन्य जिलों में अनुचित मांग की सूचनाएं मिल रही हैं। इस संबंध में अवगत कराना है कि डीजीपी की ओर अपने निजी अथवा सरकारी नंबर पर अपनी व्हाट्सएप की डीपी में बावर्दी फोटो का प्रयोग नहीं किया जा रहा है ना ही व्हाट्सएप के माध्यम से किसी से कोई मांग की गई है। अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार का प्रयास करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें