फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मासूम संग महिला ने नहर में लगाई छलांग, बच्ची की मौत

Mon, 02 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सीएचसी शोहरतगढ़ में भर्ती महिला। संवाद
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अर्री गांव के कपसिहवा टोले के पठानडीह में पारिवारिक कलह से तंग आकर सहीदुन्निशा (26) ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ रविवार को नहर में छलांग लगा दी। बच्ची की मौत हो गई, लेकिन उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

महिला का इलाज सीएचसी शोहरतगढ़ में चल रहा है। उधर, महिला के पिता अब्दुल करीम ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट और महिला को नहर में ढकेल कर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ के चंपापुर निवासी अब्दुल करीम की पुत्री सहीदुन्निशा (26) का निकाह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अर्री गांव के कपसिहवा टोले के पठानडीह के मुस्तकीम के साथ लगभग डेढ़ साल पहले हुआ था। दोनों की मिसबा (पांच माह) की पुत्री थी। मुस्तकीम बाहर रहकर कमाता है।
विज्ञापन

रविवार को अब्दुल करीम ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को सहीदुन्निशा का अपने ससुर, सास, ननद और देवर के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने अर्री के दक्षिण में बह रही राप्ती मुख्य नहर में सहीदुन्निशा और उसकी बच्ची को डूबते हुए देखा। जब तक ग्रामीणों ने दोनों को निकाला तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। महिला को तुरंत ही सीएचसी शोहरतगढ़ इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां महिला के पिता अब्दुल करीम ने थाने पर तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने और पुत्री को जान से मारने की नियति से नहर में ढकेलने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें