फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में महिला घायल

Sat, 26 Sep 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शुक्रवार शाम हुलाकी सड़क पर एक स्कॉर्पियो और भारतीय ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में 24 वर्षीय चित्राकली घर्ती घायल हो गईं और उन्हें जिला अस्पताल तौलिहवा भेजा गया। यह घटना शाम करीब 5:17 बजे कपिलवस्तु नगरपालिका-12 के पिपरहवा स्थित हुलाकी सड़क खंड पर हुई। काठमांडो से दांग जा रही स्कॉर्पियो की बहादुरगंज से तौलिहवा आ रहे भारतीय ट्रक से टक्कर हुई। स्कॉर्पियो चालक नवीन घर्ती नशे में नहीं था। टक्कर से स्कॉर्पियो नाली में गिरी और भारतीय ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें