फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिन की बारिश से 85 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 26 Sep 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज क्षेत्र में पिछले 84 घंटे से हो रही लगातार बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। खानतारा, तिलगड़िया और तरहर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 85 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कई स्थानों पर 33 केवी और 11 हजार वोल्ट की लाइनों पर पेड़ व उनकी टहनियां गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। बिजली निगम के तकनीशियन और लाइनमैन फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में दो दिन से बिजली नहीं आई है। राज शुक्ला, रामतेज और रामकृपाल आदि ने बताया कि लगातार बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डुमरियागंज विद्युत वितरण खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जगह-जगह हाईटेंशन और एलटी लाइनों पर पेड़ व टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। फॉल्ट ठीक कराने का काम चल रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें