सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गई। जबकि बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के बभनी गांव निवासी प्रेमलता उर्फ राजमती पत्नी हरिराम यादव का मकान शोहरतगढ़ से महला मार्ग के किनारे है। मंगलवार रात में वह घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर प्रेमलता उर्फ राजमती को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि महिला के पति ने इस मामले तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद