फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 19 Jul 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। क्षेत्र के सोनौली नानकर टोला बाजार डीह गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली नानकर टोला बाजार डीह गांव निवासी अर्जुन का पत्नी लक्ष्मी (37) से शुक्रवार की शाम रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके बाद लक्ष्मी अपने कमरे में सोने चली गई जबकि पति बरामदे में सो गया। शनिवार सुबह लक्ष्मी का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्र हार्दिक और छह वर्षीय पुत्री को छोड़ गई है। जानकारी मिलने पर सास ऊषा देवी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मृतका की सास ऊषा ने घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें