फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका में बुधवार शाम को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान जन्ममती यादव (45) के रूप में हुई, वह भैंस चराने गई थी।
क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय गणेशपुर के निरीक्षक हर्ष बहादुर चंद ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे आंधी-बारिश के बाद वह पास के पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गई। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए शिवराज अस्पताल बहादुरगंज भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सड़क हादसे में युवती घायल
बांसी। खलीलाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को पचपेड़वा चौराहे के निकट एक युवती कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज उच्चीकृत संयुक्त अस्पताल बांसी में चल रहा है। शालू (20) पुत्री विनय दुबे होमगार्ड निवासी ग्राम नरही बुजुर्ग साइकिल से सुबह लगभग नौ बजे कहीं जा रही थी। बताया जा रहा है कि पचपेड़वा चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में शालू का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उच्चीकृत संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें