बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। क्षेत्र के बिशनपुर मुस्तहकम चौराहे पर शनिवार देर शाम गांव की एक महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित बिशुनपुर मुस्तहकम गांव निवासी चंद्रावती देवी (50) पत्नी मुरली यादव शनिवार शाम को अपने घर से गांव के चौराहे के पूरक सरकारी राशन की दुकान पर अंगूठा लगाने के लिए गई थी। घर लौटते समय रात लगभग आठ बजे के करीब चौराहे से पूरब सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लगभग एक घंटे बाद किसी की नजर पड़ी तो देखा कि वह सड़क के बगल नाली में बेहोशी पड़ी थीं। लोगों ने एंबुलेंस से पीएचसी बांसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्रावती की मृत्यु हो गई। मृतिका चंद्रावती देवी के पति मुरली यादव की 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है।
इस संबंध में बांसी कोतवाली इंचार्ज अवधेश पांडेय ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मृतिका के रिश्तेदार ने तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।