फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिचालक ने सवारी को पीटा, तीन किमी दूर धक्का देकर उतारा

Mon, 08 Jul 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर से लखनऊ चलने वाली निजी बस में सवारी का छूटा बैग, कपड़े के अलावा 1500 रुपये थे रखे
विज्ञापन


पीड़ित ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। लखनऊ से बिस्कोहर आ रहे एक डग्गामार वाहन के परिचालक ने शनिवार रात डुमरियागंज के एक सवारी को खीरामंडी चौराहे पर उतारने के बजाय उसे तीन किलोमीटर दूर पचऊथ नहर के आगे ले जाकर उतार दिया। इस बीच परिचालक ने सवारी को मारा पीटा और उसका बैग भी ले लिए, जिसमें सवारी के कुछ कपड़े और 1500 रुपये रखे थे। पीडि़त ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

डुमरियागंज नगर के हबीबुल्ला नगर निवासी खद्दर चौरसिया अपनी बहन के साथ बस्ती के सोनहा रिश्तेदारी में गए थे। रात करीब 8 बजे वहां से वह लखनऊ एक्सप्रेस नाम के बस में बैठकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में वह अपनी बहन को बेंवा चौराहे पर उतार कर घर भेज दिया। इसके बाद उसने बस के परिचालक से डुमरियागंज खीरामंडी में उसे उतारने को कहा। साथ ही किराया के बाद बचे रुपये परिचालक से मांगने लगा, जिस पर कंडक्टर ने उससे हिसाब बराबर होने की बात कही। जिस पर खद्दर ने उसे 60 की जगह 80 रुपये किराया लेकर बाकी पैसा वापस करने को कहा। इसी बात पर परिचालक ने खद्दर को गाली देते हुए खीरा मंडी में उतारने के बजाय वहां से 3 किलोमीटर दूर नहर के पास सूनसान जगह ले जाकर धक्का देकर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खद्दर ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर आरोपी बस परिचालक और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। चौराहे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। जैसे ही बस आएगी, परिचालक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें