सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार गांव की युवती की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
केवटली नानकार गांव की सरिता (20) पुत्री चंद्रभान सिवान से धान की रोपाई कर घर की तरफ आ रही थी। तभी पीछे से एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि डुमरियागंज पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव पीएम के लिए भेजा गया है। संवाद ए