फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव में घर जुड़वाने की विवाद के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए स्वजन पीएचसी बांसी ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। पति के तहरीर पर पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग निवासी झब्बर और ढुनमुन दोनों सगे भाई हैं। जो कई वर्षों से बंटवारा कर के अलग रह रहे थे। दोनों पुश्तैनी जमीन पर शनिवार को घर जुड़वां रहे थे। इसी दौरान झब्बर की पत्नी शकुंतला और उसकी जेठानी में घर जुड़वाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान झगड़े से आजीज आकर शकुंतला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी तो पति नजदीकी अस्पताल में ले गया जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने बांसी भेज दिया। जहां पर इलाज के दौरान सांय 5 बजे शकुंतला की मौत हो गई। शकुंतला के पति ने पथरा पुलिस को अपने भाई त्रिलोकी और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दिया कि उसके उकसाने पर हमारी पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मृतका के पति झब्बर के तहरीर पर लाश को पंचनामा कराकर लास को पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें