फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में फालोवर की मौत, फंद से लटका मिला शव

Sun, 19 May 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इटवा थाने में तैनात था फालोवर, पारिवारिक तनाव से आत्महत्या करने की बात आ रही सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। इटवा थाना में तैनात फालोवर की शनिवार सुबह कमरे में कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। पुलिस को जवानों को देखा तो तत्काल एसओ को जानकारी दी। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या की वजह पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिल्हिया थाने के पल्टा देवी निवासी सोनू (30) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद दो माह पूर्व इटवा थाने में खाना बनाने के लिए आया था और तभी से थाने के स्टाफ का भोजन बनाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को खाना बनाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह आसपास के कमरे में सो रहे पुलिस के जवान जब सोकर उठे। तो सोनू को न देखकर उसके कमरे में गए। यहां देखा तो कुंडे से गमछे के सहारे उसका लटकता हुआ शव मिला। एसओ की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत के पीछे पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें