फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान से बर्तन चुराते पकड़ी गई महिला

Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के भारत माता चौक के पास शुक्रवार को बर्तन की एक दुकान पर एक महिला अपने पुत्री के साथ पीतल की चार थाली चुराते हुए पकड़ी गई। दुकानदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज पांडेय महिला आरक्षी के साथ पहुंचकर महिला को थाने लेकर कार्रवाई की। शोहरतगढ़ कस्बे के भारत माता चौक के पास राजेश कुमार आर्य बर्तन की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद एक नकाबपोश में महिला एक बच्ची के साथ आई। उस समय दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। महिला चार पीतल के बर्तन उठाई और दुकान से निकलने लगी। इतने में दुकानदार ने महिला को बर्तन के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने लगा। जब वह कुछ जानकारी नहीं दी तो दुकानदार ने महिला व उसके साथ बच्ची को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला अपना नाम शाहजहां निवासी मधवानगर थाना शोहरतगढ़ बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें