फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से फूस की झोपड़ी जली, एक लाख से अधिक का नुकसान

Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया कस्बे में फूस के मकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया कस्बे में बृहस्पतिवार रात में एक फूस की झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में सबकुछ जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चिल्हिया कस्बे निवासी प्रभु फूस की झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को खाना बनाकर परिवार घर के बाहर सोया हुआ था। रात में अज्ञात कारण आग लग गई। आग की लपटें उठने लगी तो परिजन जग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम पहुंच गई। ग्रामीण व पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखे लगभग एक लाख के समान जलकर राख हो गए। इस संबंध तहसीलदार ने बताया कि हल्का लेखपाल नरेंद्र को भेज कर जले हुए समान व मकान की लिखा पढ़ी कर रिपोर्ट तैयार किया गया। शासन से हुए क्षतिपूर्ति की राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें