फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

विज्ञापन
बांसी के रतन सेन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी
विज्ञापन

बांसी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने वूमन पावर लाइन 1090 वाहन को रतन सेन इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन के जरिए तहसील क्षेत्र के साथ पूरे जिले में महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
एसपी ने महिलाओं-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूक किया। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए नारी सुरक्षा- मिशन शक्ति के तहत हेल्प लाइन नंबर वूमन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि नंबर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ देवी गुलाम, एसओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, एसआई पीके गुप्ता, चंदन कुमार, मीरा चौहान, पूनम मौर्या, ऋषि प्रकाश गौड़, शमशेर यादव, जयप्रकाश, अमित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें