शोहरतगढ़ क्षेत्र के अर्री गांव में पशुचर जमीन को खाली कराया गया। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पशुचर की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के अर्री गांव में पशुचर की जमीन पर अवैैध रूप से निर्मित मकान को कोर्ट के आदेश पर रविवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि अर्री गांव के लोगों की शिकायत पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। गठित राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश की। रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने पशुचर की जमीन पर बने मकान को ध्वस्त करने का आदेश दिया। रविवार की शाम तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह की अगुवाई में राजस्व व पुलिस की टीम ने जेसीबी से अवैध मकान को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान इस दौरान राजस्व निरीक्षक शारदा प्रसाद, राम कुमार, गौरव, बबिता आदि मौजूद रहे।