भवानीगंज। थाना क्षेत्र के खानतारा निवासी किरन देवी पुत्री राधिका प्रसाद ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पोखर भिटवा में स्थित अपने मकान के देखभाल के दौरान एक परिवार की ओर से धमकी देने का आरोप लगाते हुए विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद