फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन कब्जा करने और मारपीट का लगाया आरोप

Thu, 25 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरमू नानकार गांव निवासी एक विधवा ऊषा ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन कब्जा और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने मकान का छत लगवा रही थी कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास गांव के कुछ लोग आए और सभी ने मिलकर पीड़ित महिला ऊषा के घर की दीवार गिरा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता किया। महिला ने 112 पर पीआरवी को जानकारी दी। दोनों पक्ष को थाने पर आने को कहा महिला करीब साढ़े 10 बजे के आसपास थाने पर पहुंच गई और करीब एक बजे तक थाने पर बैठी रही लेकिन दूसरे पक्ष से कोई थाने पर नहीं आया। शाम को लगभग तीन बजे महिला ने थानाध्यक्ष रामदेव ने कहा कि दूसरे पक्ष से कोई नहीं आया है तो आप घर जाइए। पीड़िता अपने घर चली आई और तीन दिन बीत जाने के बाद जब स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें