फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने के दो घंटे पहले पहुंचे कर्मी : डीएम

Wed, 29 May 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चार जून 2024 (दिन मंगलवार) को मंडी समिति में मतगणना में संपन्न होगी। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में बुधवार को मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिक मतगणना के लिए निर्धारित समय सुबह आठ बजे से दो घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग मतगणना हालों में ईवीएम की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल कुल 70 टेबल बनाए गए हैं, जिन पर मतगणना करायी जाएगी। कर्मियों को मतगणना हाल में कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी तथा कोई भी अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर मतगणना हाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना परिणाम लाउडस्पीकर से घोषित किया जाएगा, मतगणना केंद्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवारों, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता मतगणना कार्मिक, सुरक्षा कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश वर्जित होगा। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीडीपीओ मोहम्मद अरशद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें