फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुभव शाब्दिक ज्ञान बेकार है

Sat, 18 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के पीजी काॅलेज में हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज सभागार में प्राचार्य एपी चंद की अध्यक्षता में स्व.वेणी माधव सिंह स्मृति दिवस पर भूगोल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज टॉप करने वाले दो विद्यार्थियों को मोमेंटो व एक हजार एक रुपये का नकद पुरस्कार समेत अन्य मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.एसएन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा मीना ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ.एसएन सिंह ने कहा कि सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है। बिना अनुभव के मिला ज्ञान अंधा होता है। इसलिए विद्यार्थियों को पूरी तन्मयता से अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देते हुए आगे बढ़े। इससे निश्चित ही मंजिल की प्राप्ति संभव होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ.आईएस श्रीवास्तव, अमरेश शर्मा, डॉ. एके श्रीवास्तव, राममिलन त्रिपाठी व डॉ.अरविंद सिंह ने स्व.वेणी माधव सिंह के कृत एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद सेवानिवृत्त हुए डॉ.आईएस श्रीवास्तव को कॉलेज के समस्त स्टाप ने माला पहनाकर अभिवादन किया। इस दौरान डॉ.धर्मेंद्र सिंह, डॉ.विनोद सिंह, डॉ.उमा प्रसाद यादव, राजीव वर्मा, शमसीरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।  
शोहरतगढ़। भूगोल महोत्सव के दौरान वर्ष 2014-15 व 2015-16 में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2014-15 में 1800 में 1150 अंक लाकर पूजा बंका ने कॉलेज टॉप किया। बीए प्रथम वर्ष में जया द्विवेदी प्रथम, मेहनाज बानो द्वितीय, पूजा गुप्ता व मनीषा दुबे तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष में श्रुति शर्मा प्रथम, कीर्ति शर्मा व शिवानी कसौधन द्वितीय, शिप्रा मित्तल को तीसरा स्थान मिला। बीए तृतीय वर्ष में शिवांगी सिंह प्रथम, सृष्टि उपाध्याय द्वितीय, अनुराधा द्विवेदी व मीनाक्षी कसौधन को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में कीर्ति शर्मा ने 1800 में 1111 अंक लाकर कालेज टॉप किया। बीए प्रथम वर्ष में सोनल कसौधन प्रथम, सोनम द्वितीय, श्वेता अग्रहरी तीसरे स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष में सोनम श्रीवास्तव प्रथम, मंशा दुबे द्वितीय, मेहनाज बानो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष में शिप्रा मित्तल प्रथम, कीर्ति शर्मा द्वितीय, फातिमा खातून व प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों कॉलेज टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थी को मेडल व स्व वेणी माधव स्मृति प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें