भनवापुर। पाक के नापाक इरादों को कुचलने में भारतीय सेना के साथ पूरा देश खड़ा है। देश के नाम भारतीय सेना पर सब कुछ न्यौछावर करने में पीछे नहीं हटेंगे।
जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में उतरने में पीछे नहीं रहेंगे। पहलगाम में 26 भारतीय पर्यटकों को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिट्टी में मिला दिया है। इस ऑपरेशन के बाद बौखलाए पाक ने भारतीय एयरबेस पर ड्रोन से हमले किए, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। चार दिनों से लगतार संघर्ष जारी है।
भारत-पाक जंग के बीच लोगों ने भारत सरकार से पाकिस्तान को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने की मांग करते हुए कहा कि इस बार ऐसा सबक सिखाएं कि भविष्य में कभी भारत की तरफ आंख उठाने की हिमाकत ना कर सके। इसके लिए तन, मन, धन सब देश व भारतीय सेना के लिए समर्पित है। जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में भी उतरने को तैयार हैं।