फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

- लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मी समेत जिले में 11 कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3726 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3484 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 198 का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक में सर्वाधिक तीन मरीज पाए गए। इनमें बड़गो गांव, सोहांस और लगड़ी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर के कटया गांव में दो संक्रमित मिले। डुमरियागंज थाना में एक पुलिसकर्मी और जबजौवा गांव में एक संक्रमित मिला। जोगिया ब्लॉक के धनगढिय़ा, खुनियांव के बरगदवा, शोहरतगढ़ कस्बा और उसका ब्लॉक क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय मौर्य ने बताया कि 11 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें