फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान क्विज के विजेताओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान क्विज के विजेताओं को मिला पुरस्कार
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हाल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में टॉप टेन विजयी प्रतिभागियों में आदित्य कुमार डुमरियागंज को प्रथम स्थान, मोहम्मद आमिर तुरकौलिया तिवारी को द्वितीय स्थान, शोएब रजा तुरकौलिया तिवारी को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार सुनील कुमार लोहरौली, मोहित श्रीवास्तव कुड़ी, गुलशन कुड़ी, स्वेता अमोना पांडेय्, अतीफुरहमान सागर रोजा, आंचल डुमरियागंज, विजय प्रकाश यादव असनहरा को पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में 98 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बीईओ संजय कुमार ने पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से दो बच्चों ने भाग लिया और निर्धारित कार्यक्रम के तहत डायट मेंटर धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, एआरपी मुस्ताक अहमद, अनूप पांडे, धर्मराज दुबे, दिनेश दुबे, तिलकराम, अमित मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, अदनान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें