फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो, कबड्डी में कोइरीडीहा का दबदबा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय महथा के परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते बच्चे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खो-खो, कबड्डी में कोइरीडीहा का दबदबा
विज्ञापन

शोहरतगढ़। न्याय पंचायत स्तर की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंगलवार को विद्यार्थियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खो-खो और कबड्डी में कोइरीडीहा का दबदबा रहा।
न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय महथा के निकट मैदान में आयोजित जूनियर स्तर बालक वर्ग की की 100 मीटर दौड़ में कोइरीडीहा के गौतम चौधरी ने प्रथम और लेदवा के अजीत ने द्वितीय व अंगद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्राथमिक स्तर पर नहरी की अंशु प्रथम, लेदवा माफी के बृजेश द्वितीय और पवन चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कोइरीडीहा की अंशु प्रथम और करीना द्वितीय और लेदवा की मैंनाज तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में महथा की हिना परवीन ने प्रथम, लेदवा की गरिमा कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
जूनियर बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में लेदवा ने प्रथम और कोइरीडीहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि प्राथमिक स्तर में लेदवा माफी प्रथम और महथा द्वितीय स्थान पर रहा।
जूनियर बालिका वर्ग की खोखो में कोइरीडीहा की टीम ने प्रथम, लेदवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में लेदवा माफी प्रथम और महथा द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कोइरीडीहा प्रथम तथा लेदवा द्वितीय रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरूल्लाह, प्रधानाध्यापक विजय बहादुर, प्रीती मिश्रा, मनीष सिंह, मोहन, सरिता कुमारी, पवन कुमार, नागेंद्र, सुनील कुमार, लखंदर राम मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें