फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थम गई हवा, गर्मी के साथ उमस से हुई परेशानी

Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर में हुई धूप, शाम को छा गए बादल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हल्की बारिश के बाद जिले में लू से राहत मिली, लेकिन गर्मी के साथ उमस शुरू हो गई है। बुधवार सुबह बादल छाने के साथ रिमझिम फुहार पड़ी लेकिन खुलकर बारिश नहीं हुई। उसके बाद धूप और हवा की मंद हुई रफ्तार ने वातावरण में नमी और उमस बढ़ा दी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन की आर्द्रता 89 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि शहरी क्षेत्र में पूर्वा हवा की औसत रफ्तार 3-4 किमी प्रति घंटा पर सिमट गई। इस कारण एक दिन पहले खुशनुमा मौसम का अहसास करने वाले लोग उमस की चर्चा करने लगे। रात में हवा चलनी लगभग बंद सी हो गई थी, इस कारण उमस और बढ़ गई। उमस ऐसी रही कि घरों में कूलर, पंखे की हवा के बावजूद भी लोग परेशान हुए। रात में भी बिस्तर छोड़कर लोग बाहर निकले ताकि खुली हवा में सांस ले सकें। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्री मानसून सीजन में कभी धूप तो कभी छांव का मौसम होगा। रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें