फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक जी! क्या बाढ़ से पहले बन जाएगा कटी सड़क

Sat, 03 Jun 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के बैजनथा के टोला बैलिहवा में चौपाल लगाकर ग्रामीण के लोगों की समस्या सुनते विधायक
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनथा के टोला बैलिहवा पर विधायक विनय वर्मा ने शनिवार चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अब तक मरम्मत नहीं पर ग्रामीणों ने चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि पकड़ी से नकाही बैलिहवा मार्ग पर बैलिहवा ईिमलडीह के पास बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त सड़क अब तक नहीं बनी है। विधायक ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और जल्द ही कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल में उपस्थित लोगों ने आवास,सड़क नाली, वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन जैसी समस्या गिनाई। इस मौके पर नकाही गांव के पास दो किमी अधूरी सड़क बनवाने की मांग भी उठी। इस दौरान यहां पर हरिराम निषाद,भण्डारी, बलराम निषाद, ओमप्रकाश जायसवाल, रामबृक्ष निषाद, गौरव श्रीवास्तव,रामकरन यादव,राम मिलन,जीतन, कृष्णा, बेचने, रामदास मौर्या मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें